मोतिहारी, जनवरी 13 -- मोतिहारी,। पंद्रह जनवरी मंगलवार को मंकर संक्रांति को लेकर नगर में उत्साह का माहौल बन गया है। सभी घरों में संक्रांति मनाने की जोरदार तैयारी की जा रही है। घरों की साफ सफाई के साथ ही लोग खरीदारी में जुटे हुए हैं। नगर के बाजारों में लाई ,तिलकुट व तिलपापड़ी की बहुत डिमांड है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के चौक-चौराहों तक लाई व तिलकुट की सोंधी खुशबू फैली हुई है। लाई व तिलकुट की बढ़ी मांग : संक्रांति को लेकर नगर के जानपुल चौक, गांधी चौक, छतौनी चौक, बलुआ बाजार, हेनरी बाजार,कुंआरी देवी चौक व मीना बाजार में तैयार लाई 80 से 90 रु.प्रति किलो, तिलवा 250 रु. से 300रु.किलो की दर से बिक रहा है। चीनी का बना गया तिलकुट 350 रु.किलो तथा गुड़ का बना तिलकुट 360रु से 380 रु.किलो.की दर से बिक रहा है। वहीं बादाम मिला स्पेशल तिलकुट 400 रु. किल...