हापुड़, दिसम्बर 2 -- पिलखुवा। नगर में इन दिनों सड़कों पर आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिल रहा है। घर से निकलते ही कुत्तों का झुंड हमला कर घायल कर रहा है। इतना ही नहीं पबला रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन रेबीज के इंजेक्शन लगाने 22 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। लोगों ने नगर पालिका से कुत्तों का झुंड पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग की है। संजय बंसल अकेला ने कहा कि नगर में 25 वार्ड हैं। हर एक वार्ड के मोहल्लों में आवारा कुत्तों का आतंक दिखाई दे रहा है। बुजुर्ग, छोटे बच्चे और महिलाएं गली मोहल्लों में निकलने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में नगर पालिका के अधिकारियों से अभियान चलाने की मांग की जा चुकी है। जिससे इनका आतंक कम हो सकें, लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदार इस ओर कोई भी ध्यान देने को तैयार नहीं है। उन्हों...