कौशाम्बी, फरवरी 18 -- अलीपुरजीता, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत दारा नगर कड़ा धाम कार्यालय में बुधवार को अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरवानी और अधिशासी अधिकारी दिनेश सिंह ने क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। व्यापारियों ने बाजारों में मूलभूत सुविधाओं और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी। बैठक में व्यापारियों ने लंबे समय से चली आ रही मांग दोहराते हुए नगर पंचायत की प्रमुख बाजार देवीगंज और दारानगर में आमजन की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय और यूरिनल निर्माण की मांग की। इसके साथ ही फरीदगंज व म्योहरा वार्ड में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की आवश्यकता बताई। अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरवानी ने व्यापारियों को बताया कि नगर पंचायत द्वारा देवीगंज और दारानगर में जनहित को देखते हुए शौचालय व यूर...