चंदौली, फरवरी 9 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नगर की बुनियादी सुविधाएं बदहाल है। सड़क, जलनिकासी, पेयजल का गंभीर संकट है लेकिन पालिका प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। धरना प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को पत्रक सौंपा। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की मूलभूत समस्याओं का तत्काल समाधान न हुआ तो समाजवादी पार्टी जिले भर में आंदोलन करेगी। पूर्व चेयरमैन मुसाफिर चौहान ने कहा कि नगर में सड़क, नाली और सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। सपा नेता चंद्रेशखर यादव ने कहा कि नगर क्षेत्र की सड़कें जर्जर हैं। जल निकासी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.