रुडकी, जनवरी 2 -- श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नगर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। सिख समाज की ओर से आयोजित नगर कीर्तन में एक ओर गुरुवाणी की गूंज रही तो दूसरी ओर गतका पार्टी के युवाओं ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर सबको हैरत में डाल दिया। नगर कीर्तन के दौरान गतका के प्रदर्शन ने समां बांध दिया। तलवारबाजी, चकरी और आत्मरक्षा के पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन करते हुए युवाओं ने अपनी वीरता और कौशल का परिचय दिया। हैरतअंगेज कारनामों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जमा रही। यह भव्य नगर कीर्तन रामनगर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा और बीटीगंज स्थित गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में समापन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.