बागेश्वर, सितम्बर 14 -- नगर व्यापार मंडल दो गुटों में बंटा नजर आ रहा है। नगर व्यापार संघ ने जिला व्यापर संघ तथा प्रदेश व्यापार संघ पर मनमानी का आरोप लगाया है। कहा कि अवैध तरीके से चुनाव प्रक्रिया का वह विरोध करेंगे। रविवार को बागनाथ मंदिर परिसर मे बैठक आयोजित की गई। इसमें व्यापार मंडल के निर्वतमान अध्यक्ष कवि जोशी ने बैठक की अध्यक्षता की। व्यापारियों ने कहा कि व्यापारी प्रदेश तथा जिला कार्यकारिणी के रवैये, कार्यशैली से वह परेशान हैं। उन्होंने नगर व्यापार संघ के चुनाव के सामूहिक बहिष्कार का निर्णय लिया। कहा कि संगठन की नियमावली के अनुसार कोई भी कार्य जिला व्यापर मंडल नहीं कर रहा है। कहा कि 14 सितंबर 2022 को नगर व्यापार मंडल का चुनाव हुआ था। इसकी शपथ दो अक्टूबर को हुई थी, जिसका कार्यकाल अभी 10 अक्टूबर तक है। व्यापार मंडल में व्यापारियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.