पिथौरागढ़, नवम्बर 29 -- नगर का ग्रिफ बैंड आए दिन दुर्घटनों को दावत दे रहा है। बीती रात को दुपहिया वाहन में पिथौरागढ़ से रई जा रहे दो युवा रई बैंड के पास रपट गए। दोनों युवाओं के हाथ व पांव में हल्की चोट लगी हैं। पिथौरागढ-धारचूला एनएच में ग्रिफ बैंड दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है। धारचूला-पिथौरागढ़ मार्ग में सैकडों वाहनों से लोग प्रतिदिन आवाजाही करते हैं। सुबह पाला गिरने से बैंड के समीप वाहन चलाना खासा मुश्किल हो रहा है। स्थानीय कल्याण रावत ने बताया कि बच्चों को स्कूल छोड़ना भी काफी मुश्किल साबित हो रहा है, पाला व तेजी से आ रहे वाहनों के चलते लोगों को वाहन चलाने में अब दिक्कतें आ रही हैं। वहीं पार्षद मोहित चौंसाली ने बताया कि एनएच की ओर से बनाई गई नालियां भी बंद पडी हैं। ग्रिफ बैंड में सड़क किनारे सेफ्टी बैरियर लगाने की मांग की गई है। एनएच मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.