उन्नाव, जनवरी 13 -- शुक्लागंज, संवाददाता।नगर काँग्रेस कमेटी गंगाघाट ने मंगलवार को मिश्रा कालोनी में एक विरोध प्रदर्शन आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भगवान हनुमान जी की तस्वीर वाली पतंग उड़ाने का आरोप लगाते हुए घोर निंदा की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने अहमदाबाद में हुए पतंग महोत्सव की घटना को लेकर प्रधानमंत्री पर आस्था का उपहास करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता मयंक बाजपेयी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जर्मन चांसलर के सामने हनुमान जी की तस्वीर वाली पतंग उड़ाना सनातन धर्म और आस्था का घोर अपमान है। उन्होंने सवाल किया कि हिंदू धर्म के कथित ठेकेदार इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? क्या प्रधानमंत्री का कद इतना बड़ा हो गया है कि वे हनुमान जी को पतंग की तरह उड़ाएं? कांग्रेस पार्टी ने इस कृत्य का कड़ा विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री से सार्वजनिक माफी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.