शाहजहांपुर, फरवरी 7 -- जिले के बा स्कूलों के बालिकाओं की स्वास्थ्य के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, उसके बाद भी बालिकाओं का स्वास्थ्य ठीक नहीं मिल रहा है। नगर के किला स्थित बा स्कूला में पढने वाली बालिकओं के स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए परीक्षण में कई बालिकाओं की आंखे कमजोर मिली हैं, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बालिकाओं को चश्में वितरित करने के लिए चश्मा मंगा लिए गए हैं, जिन्हे बहुत जल्द वितरित किया जाएगा। दर असल स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर क्षेत्र के बा स्कूल में पढने वाली बालिकाओं की आंखों की जांच की गयी, जिसमें करीब 30 बालिकाओं की आंखे कमजोर निकली। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से बालिकाओं का चश्मा वितरित किए जाएगें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.