गढ़वा, जुलाई 23 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। बुधवार को जासा सुरक्षित वन क्षेत्र में वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से 76 वां वन महोत्सव का आयोजन किया गया। उसकी शुरुआत विधायक अनंत प्रताप देव, गढ़वा उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी अंशुमान ने संयुक्त रूप से दीप जला, गुब्बारा उड़ा, पौधा लगा ग्रामीण महिलाओं के बीच पौधा वितरण कर किया। उस दौरान बरगद, आम, सागवान के 20 पौधे लगाए गए। मौके पर ग्रामीणों के बीच आंवला, कटहल, अमरूद, जामुन, आम का 200 पौधे का वितरण किया गया। डीएफओ ने विधायक को रबर प्लांट का पौधा प्रधानाध्यापक द्वारिका नाथ पांडेय ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही अन्य वन कर्मियों ने अन्य अतिथियों को रबर प्लांट का एक-एक पौधा भेंट किया। विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि श्री बंशीधर नगर वन क्षेत्र में 2.65 लाख सागवान, शीशम, बकाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.