साहिबगंज, जुलाई 15 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के सूर्यदेव घाट मंदिर परिसर में बीते रविवार की देर शाम एबीवीपी नगर इकाई की बैठक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कविंद्र पासवान के नेतृत्व में हुआ। मौके पर सदस्यता अभियान व आगामी नगर इकाई गठन को लेकर उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए संगठन मजबूती करने को लेकर अभियान चलाने की बात कही गई। मौके पर जिला संगठन मंत्री बम भोला उपाध्याय, अंकित राय, अंकित साहा ,स्वामी साहा, दिशा हालदार, अभी यादव, आदित्य गुप्ता, दर्शन राज , विक्की बिंद, सूरज मंडल,आदित्य दत्त आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.