मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर विकास व आवास विभाग की ओर से नगर आयुक्त व निगम के चुनिंदा अधिकारियों को मोबाइल का सीयूजी सिम मिलेगा। इनमें उप नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी व सहायक नगर योजना पर्यवेक्षक शामिल हैं। विभागीय सूचनाओं या प्रतिवेदनों के तेजी से आदान-प्रदान को लेकर विभाग ने यह निर्णय लिया गया है। सिम उपलब्ध कराने को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। दरअसल, सीयूजी सिम एक विशेष मोबाइल सेवा है, जो मुख्य रूप से कंपनियों या विभागों द्वारा अपने कर्मचारियों को दी जाती है। इसके माध्यम से समूह के सदस्य आपस में मुफ्त कॉल और एसएमएस आदि कर सकते हैं। यह सेवा संचार लागत को कम करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए उपयोगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...