मथुरा, मार्च 19 -- नगर निगम मथुरा-वृंदावन में आयोजित संभव दिवस में मंगलवार को नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने भूतेश्वर स्थित कार्यालय में जनसुनवाई की, जबकि वृंदावन में अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक ने समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 5 शिकायतों को मौके पर टीमें भेजकर निस्तारण कराया गया। सबसे ज्यादा 7 शिकायतें सफाई से संबंधित थीं। नगर आयुक्त ने सभी शिकायतों का संज्ञान लेकर मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारी को कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.