मथुरा, दिसम्बर 31 -- नगर निगम मथुरा-वृंदावन के विभिन्न जोनों में आयोजित संभव दिवस में मंगलवार को नगर आयुक्त जग प्रवेश ने जनशिकायतें सुनते हुए उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। मंगलवार को भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त जग प्रवेश, वृंदावन जोनल कार्यालय में सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक तथा जनरल गंज स्थित नगर निगम कार्यालय में अवर अभियंता जल अजय कुमार ने जनसुनवाई की गई। नगर आयुक्त द्वारा सभी शिकायत कर्ताओं की शिकायत का संज्ञान लेकर सम्बन्धित अधिकारी को कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। भूतेश्वर जोन में कुल 8 व वृंदावन जोन में 3 शिकायतें प्राप्त हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.