कानपुर, जनवरी 5 -- कानपुर। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने सोमवार को रानी घाट स्थित बायोरेमेडिएशन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर कूड़े के ढेर मिले। उन्होंने संबंधित कर्मियों को फटकार लगाई व तत्काल कूड़ा उठवाने को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि गंगा नदी में 07 नाले क्रमशः रानीघाट, गोला घाट, रामेश्वर घाट, सत्तीचैरा घाट, डबका नाला, गुफ्तारघाट, परमिया नाला बायोरेमेडिएशन के माध्यम से गंगा नदी में प्रवाह हो रहे हैं। जबकि गन्दा नाला, पनकी थर्मल नाला, अर्रा बिनगवां नाला, सागर पुरी नाला, पिपौरी नाला बायोरेमेडिएशन के माध्यम से पाण्डु नदी में प्रवाह किये जा रहे हैं। नगर आयुक्त ने कहा प्रत्येक स्थल पर नालियों से लिए गए जल निकासी को दर्ज करने के लिए दैनिक जल निकासी माप पुस्तिका रखने के निर्देश दिए। संबंधित जोनल अभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.