झांसी, नवम्बर 4 -- नगर आयुक्त द्वारा वार्ड नं0 56 टौरिया नरसिंहराव का निरीक्षण किया गया। वार्ड में कई कमियां पाई गईं। क्षेत्रीय पार्षद ने उनको वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया। वार्ड में सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की जांच की गयी, जिसमें कुल 23 कर्मचारियों में से 18 कर्मचारी उपस्थित मिले। तीन आउटसोर्स कर्मचारी अनुपस्थित व दो रेस्ट पर थे। इस पर नगर आयुक्त द्वारा समस्याओं व कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त अकांक्षा राणा सर्वप्रथम वार्ड 56 टौरिया नरसिंहराव के निरीक्षण में खण्डेराव गेट, श्री हनुमान जी मन्दिर के बगल वाली गली में पहुंची, जहां नाली पर सिल्ट जमी पाई गयी। उसकी तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिये। नाली के पास खोखे रखे हुए थे, जिसको नियमानुसार कार्यवाही कर हटाने के निर्देश दिये। नगर आयुक्त द्वारा श्री हनुमान जी मन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.