देवघर, जनवरी 19 -- स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की तैयारी को लेकर सोमवार को देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा द्वारा पछियारी कोठिया अवस्थित नगर निगम के कूड़ा निस्तारण प्लांट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सह प्रशासक ने प्लांट के सभी कार्यप्रणाली का जायजा लिया। साथ ही कूड़े से निकलने वाले आरडीएफ, कंपोस्ट एवं रिसाइक्लेबल सामग्री के शत-प्रतिशत वैज्ञानिक एवं नियमित निस्तारण का स्पष्ट निर्देश दिया। सेनेटरी लैंडफिल (एसएलएफ) निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि इनर्ट वेस्ट का निस्तारण वैज्ञानिक पद्धति से नहीं किया जा रहा है। इस लापरवाही पर नगर आयुक्त सह प्रशासक ने प्लांट प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाते हुए त्वरित सुधार करने के लिए निर्देश दिया। मौके पर नगर आयुक्त सह प्रशासक ने नगर प्रबंधक सतीश कुमार को निर्देशित कि...