लखनऊ, फरवरी 2 -- नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सोमवार को जोन-6 के दो वार्डों का औचक और विस्तृत निरीक्षण कर स्वच्छता, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और सार्वजनिक सुविधाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने लापरवाही पर जिम्मेदारों को चेतावनी दी है। नगर आयुक्त ने आचार्य नरेंद्र देव वार्ड के नेपियर कॉलोनी, चौपटियां और नवाजगंज क्षेत्रों में पहुंचकर घर-घर कूड़ा संग्रहण की स्थिति जानी और स्थानीय नागरिकों से सीधे फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सराय माली खां स्थित सार्वजनिक शौचालय में पाई गई खामियों पर नाराजगी जताते हुए तत्काल मरम्मत के आदेश दिए गए। इसके बाद मल्लाही टोला प्रथम वार्ड में मनोहर कॉलोनी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.