वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की सीएम ग्रिड योजना के तहत सिगरा थाने के बगल से चंदुआ सट्टी जाने वाले मार्ग एवं सिगरा चौराहा से औरंगाबाद तक चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने सिगरा थाने के बगल से चंदुआ सट्टी जाने वाले मार्ग पर काशी विद्यापीठ बाउंड्री वॉल से सटे पाथवे के किनारे जाली लगाकर पौधरोपण का निर्देश दिया। चंदुआ सट्टी मार्ग का कार्य धीमा होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान निर्माणाधीन स्थल के पास से मलबा हटाने का निर्देश। इस मौके पर सहायक अभियंता जलकल कौशल कुमार कौशिक, अवर अभियंता सिविल नागेंद्र कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.