मुंगेर, जनवरी 20 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर के नव नियुक्त नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता द्वारा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के 7वां निश्चय सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के तहत सोमवार को आयोजित जनता दरबार में शहरवासियों की समस्याओं की सुनवाई की गई। जनता दरबार के दौरान कुल 3 आवेदन प्राप्त हुए, जो मुख्य रूप से जर्जर सड़कों और खराब स्ट्रीट लाइट से संबंधित थे। फरियादियों ने बताया कि, सड़कों की खराब स्थिति और स्ट्रीट लाइट बंद रहने से आवागमन में परेशानी के साथ-साथ दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। सुनवाई के क्रम में नगर आयुक्त ने फरियादियों आश्वासन देते हुए कहा कि, आपकी समस्याओं की जांच अधिकारियों से कर लेता हूं, उसके बाद शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण कर दिया जाएगा। वहीं, नगर आयुक्त ने जनता दरबार में आए हुए सभी मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.