पटना, जून 17 -- नगर निगम के लेटर हेड पर नगर आयुक्त का हस्ताक्षर कर फर्जी नियुक्ति पत्र देने का मामला सामने आया है। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली थाना प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में किसी भी पद पर भर्ती प्रक्रिया नहीं चल रही है और न ही कोई नियुक्ति की जा रही है। नगर निगम द्वारा सुपरवाइजर पद पर नियुक्ति को लेकर अफवाह फैलाया गया है, जिसे पटना नगर निगम प्रशासन द्वारा खारिज किया गया है। निगम प्रशासन को एक पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि सुपरवाइजर के पद पर संविदा पर दीपक कुमार सिंह नामक किसी व्यक्ति की नियुक्ति करने का आदेश जारी किया गया है। नगर निगम प्रशासन ने इसे पूरी तरह से झूठा और भ्रामक करार दिया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पटना नगर निगम प्रशासन की ओर से अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.