कानपुर, अक्टूबर 10 -- नवनियुक्त नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया। पूर्व नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने उन्हें पदभार सौंपा। अर्पित उपाध्याय ने बताया कि सफाई औऱ आवारा पशुओं पर अंकुश लगाना प्राथमिकता में है। इसके साथ ही शासन की प्रदत्त कार्यों को वरीयता पर अमल में लाएंगे। वे पदभार ग्रहण करने के बाद अपर औऱ सहायक नगर आयुक्त से भी मिले। इसके साथ ही मुख्य अभियंता से शहर में हो रहे विकास कार्यों की भी जानकारी ली। इसके साथ ही मातहतों से कहा कि स्वच्छता अभियान में शहर अव्वल रहे, इस कारण हर कोई अपनी जिम्मेदार मान काम करे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.