जामताड़ा, फरवरी 18 -- कुंडहित, प्रतिनिधि। सोमवार को नगरी पंचायत भवन सभागार में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा गव्य प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ विनय कुमार उपस्थित थे। उन्होंने कहा की पशुपालन विभाग के द्वारा महिला सशक्तिकरण के तहत आयवृद्धि हेतु पशुपालन एवं गव्य विकास योजना की जानकारी महिलाओं को दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गाय पालन के लिए सभी वर्ग के लोग इनका लाभ ले सकते हैं। कहा कि गाय पालन के लिए सरकार द्वारा ओबीसी जनरल को 75% अनुदान में एवं एसटी एससी को लिए 90% अनुदान पर दिया जा रहा है। उन्होंने गाय के प्रकार एंव उनके रखरखाव के बारे में भी जानकारी दी। मौके पर पशुपालन कर्मी मृणाल मंडल के अलावे ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.