सिमडेगा, दिसम्बर 1 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। शहर के वार्ड एक के मुहल्‍ले में कई काम पुरे हुए। लेकिन अब भी कई काम अधूरे रह गए हैं। अब भी वार्ड में पाईपलाइन से पानी की सप्‍लाई नहीं हो पाई। हालांकि पाईपलाईन बिछाने का काम जारी है। वहीं कई मुहल्‍ले में बना कई शौचालय आज भी अधूरा पड़ा है। शौचालय पुरा नहीं होने अथवा शौचालय जर्जर होने से लोग खुले में ही शौच करने को विवश है। इसके अलावे वार्ड के कई सड़कें अब भी कच्ची हैं। सफाई की स्थिति भी डांवाडोल रही। कई मुहल्‍ले में स्‍ट्रीट लाईट का आभाव है। रात होते ही यह मुहल्‍ला अंधेरे की गिरफ्त में आ जाता है। इधर इस वार्ड के मरियमपुर से गड़राबहार को जोड़ने वाली सड़क अब भी बदहाल है। यह सड़क बड़े बड़े गड्ढ़े हो गए हैं। साथ ही बोल्‍डर भी निकल आए हैं। इसकी वजह से लोगों को दिक्कत होती है। इस कारण कई मुहल्‍ले के लोगों...