धनबाद, अक्टूबर 25 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। नगरीकला बस्ती स्थित फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच की ओर से बरदखुंटा (सोहराय) पर्व मनाया गया। नगरीकला उत्तर पंचायत के मुखिया राजेन्द्र प्रसाद महतो उर्फ रिंकू महतो व समाजसेवी नारायण महतो ने कार्यक्रम का उदघाटन किया। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने सुप के सहारे बैल को रिझाकर खेल का आंनद उठाया। संध्या बेला में उसके बाद नटूआ नाच का आयोजन किया गया। जिसमें नायकडीह, बड़की बौआकला, पहाड़पुर के अलावा स्थानीय कमेटी के लोग शामिल थे। रात में खोरठा लोकगीत प्रस्तुत किया गया। मशहूर गायिका सावित्री कर्मकार व काजल महतो ने देश की संस्कृति को बचाने को लेकर गीत प्रस्तुत किया। विधायक को कमेटी के सदस्यों ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि झारखंड की पुरानी संस्कृति को आज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.