शाहजहांपुर, दिसम्बर 4 -- लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर नगरिया मोड़ अब दुर्घटनाओं का मुख्य केंद्र बनता जा रहा है। शहर से हाईवे पकड़ने वाले कई वाहन चालक अपनी लेन में चलने के बजाय सीधे दिल्ली की दिशा में कट मारकर घुसने की कोशिश करते हैं। इस दौरान सामने से आने वाले वाहनों से टक्कर की संभावना बढ़ जाती है और अक्सर बड़े हादसे होते हैं। नगरिया मोड़ पर चौड़ीकरण के बावजूद स्थिति सुधर नहीं रही है। वाहन चालकों की लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी लगातार दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रही है। इसके अलावा आसपास बने अवैध कट समस्या को और बढ़ा रहे हैं, जिनसे अचानक वाहन हाईवे पर चढ़ जाते हैं। कई बार आवारा पशु भी अचानक मार्ग पर आ जाते हैं, जिसकी वजह से वाहन पलटने और टक्कर की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। स्थानीय लोग और यातायात विभाग नगरिया मोड़ पर त्वरित सुधार की मांग कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.