पीलीभीत, अगस्त 20 -- पीलीभीत। गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बंगाली समुदाय के साथ बैठक लेकर समस्याएं सुनी। बैठक में ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने डीएम के अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान अधिकतर शिकायतें भूमि एवं मतदाता पहचान पत्र बनाए जाने के बारे में थी। डीएम ने संबंधित अधिकारी को समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जो भी अधिकारी और कर्मचारी गांव में फैमिली में नाम दर्ज करने के लिए जाएं तो उन्हें पूरा सहयोग दिया जाए। इस मौके पर कलीनगर के गांव नगरिया खुर्द कलां के ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार को उनको उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.