छपरा, फरवरी 18 -- फोटो- 13 नगरा में ऊलेन मेला में लगी आग जिसमें लाखों के नुकसान का है अनुमान नगरा। प्रखंड क्षेत्र के नगरा चौक स्थित हनुमान मंदिर के समीप बने एक कमरे में चल रही काश्मीरी ऊलेन मेला की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये के सामान के नुकसान का अनुमान है। बताया जा रहा है कि मंदिर के नीचे स्थित दुकान से आग लगी । हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कादीपुर बन्नी गांव निवासी रामजी प्रसाद के पुत्र राजेश कुमार ने बताया कि आग में करीब एक से डेढ़ लाख रुपये नकद जल गये जबकि दुकान में रखे कपड़ों सहित अन्य सामान जलने से लगभग छह से सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के दौरान मंदिर से उठती आग की लपटों को देखकर नगरा थाना एवं स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.