फिरोजाबाद, फरवरी 4 -- फिरोजाबाद। नवागत नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने कहा है कि जन समस्याओं का निस्तारण कराने पर उनका पूरा फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सफाई व्यवस्था पर भी वह पूरा ध्यान देंगे जिसकी शुरुआत वह नगर निगम से ही करेंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर आयुक्त के रूप में यह उनका पहला कार्यकाल है। स्थिति समझने में थोड़ा समय लगेगा। उन्होंने कहा कि उनका विशेष फोकस लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने पर रहेगा। इसके अलावा वह शहर को साफ और स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह नगर निगम को सफाई का मॉडल बनाना चाहते हैं और सबसे पहले यहीं से इसकी शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान लोगों को सबसे बड़ी दिक्कत जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों को लेकर है जिसको जल्द ही सरल बनाया जाएगा। वर्ष 2019 बैच के आईएएस मूल रूप से ...