सहारनपुर, जुलाई 10 -- नगरायुक्त शिपू गिरि ने बुधवार को कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए आठ और अस्थायी शौचालय बनाने तथा सुरक्षा दृष्टि से बिजली के खंभों पर अर्थिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न कांवड़ शिविरों का भी जायजा लिया और निगम के सभी अनुभागों को अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी मृत्युंजय ने बताया कि बेरिकेटिंग, पेड़-पौधों की छंटाई और करंट प्रोटेक्शन कार्य तेजी से चल रहा है। अधिशासी अभियंता वीबी सिंह ने बताया कि शिविरों के अनुसार पंपों का रिबोर कार्य जारी है। नगर स्वच्छता अधिकारी को साफ-सफाई में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी गई। निरीक्षण में अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव, मुख्य अभियंता बीके सिंह, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, डॉ. प्रवीण शाह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.