लखनऊ, फरवरी 8 -- नगराम। नगराम में रविवार देर शाम सब्जी का ठेला लगाने पर दबंगों ने युवक पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग युवक को बचाने के लिए दौड़े। दबंग मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को ट्रामा सेटर में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बहरौली गांव निवासी फैसल सब्जी लगाने का काम करता है। आरोप है कि वह रविवार देर शाम गांव के रास्ते से निकल रहा था। तभी इम्तियाज के घर के बाहर ठेला लगाकर सब्जी बेचने लगा। इम्तियाज ने फैसल से ठेला हटाने को कहा। इतने में फैसल वहां से चला गया। इम्तियाज की मां शाकिरा का आरोप है कि कुछ देर बाद फैसल अपने परिजनों और साथियों के साथ आया और बेटे पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया। मारपीट होते देखकर आसपास के लोग इम्तियाज को बचाने के लिए दौड़े। आरोपी बेटे...