लखनऊ, फरवरी 24 -- नगराम के डोभिया गांव स्थित वन विभाग के जंगल में मंगलवार सुबह एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि सोमवार को युवक की मां ने उसे डांट दिया था। जिससे वह नराज होकर घर से चला गया और उसे फांसी लगा ली। मंगलवार को मृतक के ताऊ की बेटी की शादी और बेटे का तिलक समारोह है। गोसाईगंज के बरकत नगर निवासी फूलचंद्र लोधी किसान है। परिवार में पत्नी राधा, तीन बेटे राहुल,शुभम (18) और कल्लू है। परिजनों ने बताया कि सोमवार को घर पर मासूम अनमोल गर्म दूध से झुलस गया था। जिसे लेकर शुभम की मां राधा ने उसे डांट दिया था। इसके बाद वह गुस्से में घर से चला गया। दोपहर करीब तीन बजे घर आने के बाद शुभम साइकिल लेकर घर से चला गया। देर रात तक घर न आने पर परिजनों शुभम की तलाश की। मंगलवार सुबह शौच के ल...