साहिबगंज, मार्च 26 -- साहिबगंज। मंडरो के नगरभीठा गांव में ब्रेन मलेरिया फैलने की एक वजह गंदगी व दूषित पानी का जमाव होना भी माना जा रहा है। 29 घर वाले इस गांव में एक जलमीनार है। उसमें झरना का जल एकत्रित होता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को उस पानी में भी मलेरिया का लार्वा मिला है। लोग उसी पानी को पीते हैं। सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने पुष्टि करते हुए बताया कि जलमीनार के आसपास मंगलवार को स्पे करवाया गया है। दरअसल, नगरभीठा के पास के गांव दफानी पहाड़ (बोरियो) में 2024 में ब्रेन मलेरिया तांडव मचा चुकी है । बड़ा सवाल है कि फिर इस समय ब्रेन मलेरिया का मौसम होने के बावजूद सही ढंग से मॉनिटरिंग क्यों नहीं हो रही हो थी। रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में दफानी पहाड़ में 96 मलेरिया मरीज मिले थे। इसके बाद यहां छिड़काव व मच्छरदानी वितरण कर विभाग अपने कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.