कन्नौज, दिसम्बर 25 -- छिबरामऊ। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देशानुसार नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.राहुल मिश्रा की देखरेख में चिकित्साधिकारी डॉ. गौरांग सैनी, एलटी श्यामकुमार, स्टाफ नर्स रतनप्रभा व भावना, फार्मासिस्ट रजनीश कुमार व एलटी अभिषेक दीक्षित की टीम ने नगरपालिका के 52 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे समेत सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.