साहिबगंज, फरवरी 23 -- साहिबगंज। नगर पालिका (आम) निर्वाचन- 2026 को लेकर वोटिंग सोमवार को सभी मतदान केन्द्रों पर निर्धारित समय से सुबह सात बजे शुरू हो गया था। साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र में कुल 66 बूथों पर वोटिंग हो रहा है। इसके अलावा राजमहल नगर पंचायत व बरहरवा नगर पंचायत आदि में भी चुनाव हो रहे हैं। साहिबगंज शहर स्थित कुछ बूथ पर एक्का दुक्का वोटर तो किसी किसी बूथ पर बहुत अधिक भीड़ लगी रही। शहर के रसुलपुर दहला मिडिल स्कूल व अपग्रेड मिडिल स्कूल के तीन बूथों पर काफी लंबी लाइन थी। चानन स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय आदि बूथ पर भी काफी भीड़ थी। दोपहर एक बजे तक साहिबगंज नगर परिषद में 33.19, नगर पंचायत, राजमहल में 44.21 और नगर पंचायत, बरहरवा में 45.53 प्रतिशत वोटिंग हो सका था। वोटिंग की स्थिति साहिबगंज नगर क्षेत्र की अपेक्षाकृत कम है। प्रत्याशी व उनके...