बोकारो, फरवरी 19 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगरपालिका (आम) निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी बोकारो ने संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में ड्राई-डे घोषित किया है। निर्वाचन कार्यक्रम के अंतर्गत चास नगर निगम के 35 वार्डों और फुसरो नगर परिषद के 28 वार्डों में मतदान के दिन 23 फरवरी को निर्धारित है। इस अवसर पर आदेश निर्गत किया गया है कि मतदान के लिए निर्धारित समय की समाप्ति के 48 घंटे पूर्व अर्थात 21 फरवरी के शाम 5 बजे से लेकर मतदान समाप्ति के अगले दिन 24 फरवरी की 7 बजे तक संबंधित मतदान क्षेत्रों में ड्राई-डे प्रभावी रहेगा। इस अवधि में आदेशों का करना होगा अनुपालन किसी भी होटल, रेस्तराँ, क्लब या अन्य प्रतिष्ठान में शराब की बिक्री या परोसना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, किसी भी भोजनालय, दुकान, स...