लोहरदगा, फरवरी 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर शनिवार को लोहरदगा के प्रत्याशियों के बीच प्रतीक चिह्न का आवंटन किया गया। नगर पर्षद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल उरांव को एअरकंडीशनर, पावन एक्का को छड़ी, बालमुकुन्द लोहरा को चूड़ियां, राजेन्द्र लोहरा को बैटरी टॉर्च, लक्ष्मी नारायण भगत को बेंच, विलियम कुजुर को बिस्कुट, विशाल डुंगडुंग को बक्सा, सतीश रंजन उरांव को ईंटें, संजय टोप्पो को बाल्टी और संतोष उरांव को कैमरा चुनाव चिन्ह मिला है। वार्ड प्रत्याशियों को भी चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही प्रत्याशियों ने अपने चुनाव चिन्ह के साथ चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.