जमशेदपुर, फरवरी 9 -- नगरपालिका निर्वाचन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदोबस्त कार्यालय का भ्रमण कर मतदाता सूची की वर्किंग कॉपी और मतदाता पर्ची के मिलान कार्य का अवलोकन किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि निर्वाचन से जुड़े सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी गंभीरता से किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सचिदानंद महतो, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी किकू महतो, कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद सहित विभिन्न कोषांगों के अधिकारी एवं कर्मचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.