पलामू, फरवरी 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने सोमवार को मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड-23 से वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान मनोज सिंह के समर्थन में जुलूस निकाला। गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकालकर शहर के विभिन्न मोहल्ले से होते हुए मनोज सिंह निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर नामांकन किया। नामांकन के बाद मीडिया से मुखातिब मनोज सिंह ने कहा कि वे खुद को जनता की अदालत में समर्पित कर दिए हैं। जनता के आशीर्वाद से ही विकास कार्य करने के लिए सक्षम हो सकेंगे। उनका लक्ष्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जीत कर आने वाले सभी सम्मानित पार्षदों के साथ मिलकर एक ऐसा टीम मेदिनीनगर बनाना है, जो शहर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.