गाज़ियाबाद, दिसम्बर 11 -- मुरादनगर। जिलाधिकारी ने गुरुवार को नगरपालिका के नए कार्यालय का लोकार्पण किया। इस मौके पर कार्यालय में हवन-पूजन किया गया। टंकी रोड पर नगरपालिका का पुराना कार्यालय था। कस्बा रोड पर लगने वाले जाम और कार्यालय में कम जगह होने के चलते परेशानी हो रही थी। इसको देखते हुए दिल्ली-मेरठ मार्ग पर नया कार्यालय बनाया गया है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कार्यालय का लोकार्पण किया। असालतनगर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी राजेश पांडे ने पूजन कराई। डीएम ने कहा कि बेहतर वातावरण में कर्मचारी काम सही से कर सकते हैं। इसके लिए ही नए कार्यालय का निर्माण कराया गया है। जिलाधिकारी के अलावा एसडीएम अजीत कुमार, ईओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने हवन में आहूति अर्पित की। दो करोड़ रुपये से बने कार्यालय में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। ईओ शैलेंद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.