गोड्डा, फरवरी 22 -- नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज, सिकटिया स्थित डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को संबंधित मतदान केंद्रों के लिए विधिवत रवाना किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त के द्वारा डिस्पैच सेंटर पर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सामग्री वितरण, मतदान दलों की उपस्थिति, परिवहन व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने गोड्डा एवं महागामा अनुमंडल में होने वाले चुनाव की गतिविधियों को निरंतर नजर रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा मोवाईल नंबर 9572102423 एवं अनुमंडल पदाधिकारी महागामा के फोन नंबर 7542959977 पर संबंधित पदाधिकारियों को सूचना देने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी मतदान द...