पलामू, फरवरी 5 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर गुरुवार को जीएलए कॉलेज परिसर में मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कुल 2009 पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में पीठासीन पदाधिकारी सहित सभी मतदान पदाधिकारियों को उनकी भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी। पदाधिकारियों को मतदान दिवस पर शांतिपूर्ण मतदान कराने, मतदान प्रक्रिया के विभिन्न चरणों तथा प्रयुक्त किए जाने वाले प्रपत्रों के संबंध में बिंदुवार जानकारी दी गयी। मतपेटी को खोलने एवं सील करने की प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रदर्शन भी किया गया। सभी मतदान पदाधिकारियों को मतपेटी का हैंडहोल्ड कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम 54 मास्टर प्रशिक्षकों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.