बिहारशरीफ, फरवरी 11 -- नगरनौसा, निज संवाददाता। प्रखंड की दामोदरपुर-बलधा पंचायत गांव में बुधवार को जीविका की ओर से पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बीपीएम अजय कुमार, पशुधन प्रबंधक राजीव रंजन, डॉ. शशि शंकर ने दीप जलाकर किया। 179 दीदियों के 291 पशुओं के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी गयी। बीपीएम ने कहा कि ग्रामीण पशुपालकों को पशुओं से अधिक से अधिक फायदा मिले, इस उद्देश्य से शिविर लगाया गया है। पशुपालकों को आवास प्रबंधन एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी दी गयी। शिविर में पशुपालकों के बीच निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक राजीव रंजन, पवन कुमार सिंह, रेखा कुमारी, संध्या रानी, सत्येन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.