बिहारशरीफ, अक्टूबर 4 -- नगरनौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। दोनों घरों को मिलाकर चोरों ने दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चुरा ली। पुलिस को घटना की सूचना दी गयी है। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन भी की है। पहली घटना मनु प्रसाद के घर हुई। उनके घर में कोई नहीं था। घर में ताला लगाकर परिवार के लोग रांची गये हुए थे। दूसरी घटना अरविंद प्रसाद के घर में हुई। घर के एक कमरे में परिवार के लोग सोये हुए थे। चोरों ने उस कमरे की कुंडी बाहर से लगाकर चोरी की। दोनों घरों से महंगे कपड़े, जेवर आदि सामान चोरी हुए हैं। थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...