लखीसराय, अगस्त 4 -- चानन, निज संवाददाता। पंचायती राज में शहर की तरह गांवों का भी विकास हो इसके लिए सरकार पूरी तरह गंभीर है, बावजूद इटौन पंचायत के नगरदार टाड़ की तस्वीर धुंधली है। नाली नहीं रहने से हल्की बारिश में भी सड़क पर घुटने भर पानी जमा हो जाता है। आज भी यहां गरीबी दूर से झलकती है। एक हजार की आबादी वाले इस मुहल्ले में रहने वाले लोगों को किसी मसीहा की तलाश है। यहां का विकास कागजों में सिमट कर रहा गया है। मानसून की बारिश के बाद अब चापाकल से मन माफिक पानी मिलने लगा है। हालांकि सरकार द्वारा लोगों तक पेयजल आपूर्ति पहुंचाने के लिए वार्ड में लगाया गया नल-जल योजना रंग नहीं ला पा रहे है। गांव की महिला आरती देवी, मीना देवी, रीना देवी, मीणा देवी आदि ने बताया कि हर घर नल जल योजना का हाल काफी बुरा है। घर तक पाइप पहुंचा दिया गया, लेकिन कायदे से कभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.