बांका, मार्च 17 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के हत्याकांड के लिए चर्चित नगरडीह गांव में होली के दौरान दो पक्षों के बीच चली गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा क्षेत्र दहल उठा। गोलीबारी की घटना में सुरेश पंजियारा के पुत्र 22 वर्षीय अजय कुमार जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिये परिजनों ने अमरपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। गोली उसके पेट में लगी है। जिसका इलाज भागलपुर में किया जा रहा है। अमरपुर अस्पताल में जख्मी अजय कुमार ने अपने ही पड़ोसी छोटू कुमार द्वारा गोली मारने की बात कही है। घटना के बाद फुल्लीडुमर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल ऋषिकांत यादव एवं पप्पू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.