कोडरमा, जुलाई 30 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन माह में शिवभक्त सुबह होते ही मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शन पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। नागपंचमी को लेकर मंगलवार को भी मंदिरों पर अधिक भीड़ देखने को मिली। घरों से लेकर मंदिरों तक भक्तों की भीड़ लगी रही। इधर कोडरमा के नगरखारा स्थित शिव मंदिर में मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता और व्यवसायी बिनोद कुमार मुन्ना ने रुद्राभिषेक करवाया। इसमें स्थानीय विधायक डॉ. नीरा यादव और उनके पति विजय यादव भी शामिल हुए। सुबह लगभग चार घंटे के धार्मिक आयोजन में विधायक ने पूरे भक्तिभाव से भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भांग, बेलपत्र, दूध व गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और परंपरा के अनुरूप पूजन अर्चन किया। भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार भी किया गया। आचार्य मुकेश पांडेय और नीतीश पांडेय ने पूजन सम्पन्न कराया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.