औरंगाबाद, फरवरी 19 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के बंधु बिगहा, वार्ड संख्या-17 से अज्ञात चोरों ने 11 हजार रुपए नगद समेत हजारों रुपए की संपत्ति चुरा ली। गृहस्वामी आयुषी देवी द्वारा एक प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया है कि अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर गोदरेज गोदरेज का ताला तोड़ दिया और उसमें रखा जेवरात व 10 हजार रुपए नगद एवं एक गुल्लक को तोड़कर कर उसमें से लगभग एक हजार रुपए चुरा लिया। घर में रखे एक मोबाइल को भी चोरों द्वारा चुरा लिया गया। साथ ही दो पहिया वाहन एवं दुकान की चाभी भी चोरों द्वारा चुरा ली गई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.