औरंगाबाद, अप्रैल 21 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना के वार्ड संख्या-10 कांदूराम की गड़ही मुहल्ले में एक बंद घर में चोरी की घटना घटी है। इस घर में चोरी की घटना कब घटी, यह किसी को नहीं पता है। गृहस्वामी व्यवसाय के लिए कोलकाता में रहते हैं और घर बंद रहता है। लगभग छह महीने बाद गृह स्वामी अपने घर पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। गृहस्वामी रंजीत साव द्वारा एक प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई गई है, जिसमें कहा गया है कि जब घर में गए तो अंदर घर में दो कमरे का दरवाजा उखाड़ा हुआ देखा। कमरे का सामान बिखरा हुआ था। अज्ञात चोरों द्वारा लगभग पांच लाख रुपए कीमत का जेवरात और 72 हजार नगद चुरा लिए गए हैं। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.