औरंगाबाद, अप्रैल 26 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के रघु बिगहा गांव में एक घर से अज्ञात चोरों ने नगद और जेवरात समेत हजारों रुपए की संपत्ति चुरा ली। घटना के संबंध में रामनारायण सिंह द्वारा एक प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई गई है, जिसमें कहा गया है कि रात्रि 10 बजे खाना खाकर सो गए थे। सुबह 3:30 बजे उठे तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। बक्सा व अलमारी खुला पड़ा था। 80 हजार रुपए नगद व अन्य जेवरात अज्ञात चोरों ने चुरा लिए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...